पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकोत्सव आयोजन, हाता ग्राउंड पर जताई आपत्ति

लोकोत्सव आयोजन, हाता ग्राउंड पर जताई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घंटे भर होता रहा मंथन बस्तर लोकोत्सव स्थल के आयोजन पर, मैदान खराब होने के तर्क पर हाताग्राउंड में प्रदर्शनी पर जताई आपत्ति।

भास्करन्यूज | जगदलपुर

दशहरापर्व के दौरान बस्तर लोकोत्सव के आयोजन स्थल को लेकर सोमवार की देर शाम तक माथा-पच्ची चलती रही।

विधायक संतोष बाफना, महापौर किरण देव, निगम अध्यक्ष शेषनारायण तिवारी समेत बीडीसीए से जुड़े मंजीत सिंह और सतीश अवस्थी ने हाता ग्राउंड में लोकोत्सव के आयोजन पर आपत्ति जताई। इनका तर्क था कि आयोजन के बाद इसकी सफाई को ध्यान में नहीं रखा जाता है, इतना ही नहीं मैदान पर डस्ट आदि पाट देने से इसे दोबारा खेलने लायक बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनकी ओर से लालबाग मैदान पर लोकोत्सव का आयोजन करने का सुझाव दिया गया। महापौर किरण देव ने पूर्व की बैठक का हवाला देते हुए कहा कि यदि स्थल परिवर्तन करना था तो इस पर चर्चा की जानी चाहिए थी।

अध्यक्ष शेषनारायण तिवारी ने हाता ग्राउंड को लेकर अदालत में चले मामले और सामान्य सभा के निर्णय का ब्यौरा देते हुए कहा कि इस मैदान पर क्रिकेट और कुछ राजनीतिक आयोजन को छोड़ अन्य सभी आयोजन प्रतिबंधित की गई है। उन्होंने कहा कि लालबाग इलाके में दशहरा के अंतिम तीन दिनों भव्य आयोजन होता है, इसलिए यह मैदान लोकोत्सव के लिए उपयुक्त है। इससे पहले कलेक्टर अंकित आनंद ने शहर के चार मैदानों पर के संबंध में स्थल निरीक्षण के बाद की स्थितियों की जानकारी दी गई। शेष|पेज14

बैठक में लोकोत्सव आयोजन स्थल पर माथापच्ची करते जनप्रतिनिधि अफसर।