- Hindi News
- पूजा के बाद जवान हरि कमरे में चला गया था
पूजा के बाद जवान हरि कमरे में चला गया था
सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के जवान की खुदकुशी का मामला अफसरों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
भास्करन्यूज | बीजापुर
अबतक मिली जानकारी के मुताबिक सर्विस राइफल से अपनी कनपटी पर गोली दागने वाला जवान हरिनारायण द्विवेदी हादसे के पहले अपने साथियों के साथ शिविर स्थित मंदिर में पूजा-पाठ और आरती में शामिल हुआ था।
इसके बाद हरिनारायण साथियों को छोड़ कर कमरे में चला गया और शेष नाश्ते के िलए। कुछ देर बाद साथियों को गोली दागने की आवाज आई। जब तक वे हरिनारायण के कमरे तक पहुंचे लहू-लुहान हरिनारायण दम तोड़ चुका था।
मप्र के सतना जिले के थाना रामपुर बघेलान के तुर्की गांव का रहने वाला हरिनारायण 2 वर्षीय एक बेटी का पिता है। द्विवेदी बीते 6 सालों से जिले में पदस्थ था। उसे तिम्मापुर, आवापल्ली, मुरकीनार आदि कैंपों में तैनात किया जाता रहा। उसने कई बार अपने तबादले की गुजारिश कंपनी कमांडरों से की पर हर बार अनसुनी कर दी गई।
नियम के मुताबिक किसी जवान को किसी एक जगह तीन साल तक ही तैनात किया जाना चाहिए। हरिनारायण के पिता 8वीं बटालियन में एएसआई होकर बस्तर जिले में पदस्थ हैं। खुदकुशी की सूचना के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर के जरिए यहां लाया गया। दिवंगत बेटे का शव उन्हें सौंपा गया।