पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैंपस के सदस्य नहीं बने तो नहीं बेच पाएंगे धान

लैंपस के सदस्य नहीं बने तो नहीं बेच पाएंगे धान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों को लैम्प्स का सदस्य होना जरूरी किया सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए, सदस्यता शुल्क सरकार उपलब्ध कराएगी गरीब किसानों को। कुछ इलाके में मोबाइल नंबर देने की छूट भी मिली।

भास्करन्यूज | जगदलपुर

धानकी सरकारी खरीदी में गड़बड़ी रोकने के लिए की जा रही चाक चौबंद व्यवस्था के तहत अब वे ही किसान खरीदी केंद्रों में धान बेच सकेंगे जो लैम्प्स सोसायटी के सदस्य होंगे। वहीं किसानों को अब अपना या किसी ऐसे व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी देना होगा, जिस पर उसे खरीदी के संबंध में शासन से जारी होने वाली विभिन्न जानकारियां भेजी जा सके।

धान की सरकारी खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत किसानों को अपने रकबे से संबंधित खसरा और नक्शा की प्रति के साथ ही ऋण पुस्तिका जमा करानी होगी। इसके बाद संबंधित पटवारी इस रकबे को सत्यापित करेगा जिस पर धान की फसल ली गई है। किसी किसान के खेत अधिया पर लेने वालों के नाम भी दर्ज किए जाएंगे। लेकिन इसके लिए अधिया लेने वाले को सहमति पत्र संलग्न करना होगा। पहले मूल किसान का पंजीयन किया जाएगा जिसके बाद अधिया लेने वाले किसान का पंजीयन होगा। जितनी जमीन अधिया पर दी गई है उसे मूल रकबे में कम कर दिया जाएगा। बस्तर जिले में कुल 37 समितियोें के तहत 58 उपार्जन केंद्रों धान की खरीदी की जाएगी। इसके लिए पंजीयन की कार्रवाई जोर-शोर से जारी है।

पंजीयन कार्रवाई के दौरान माड़पाल, नगरनार और बम्हनी के खरीदी केंद्रों पर पहुंच कर मंगलवार को कलेक्टर अंकित आनंद ने बताया कि ओडिशा सीमा पर स्थित होने से यहां धान की फर्जी खरीदी होने की आशंका बनी रहती है। जिसके लिए इस बार शुरू से ही सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्रोें पर धान बेचने के लिए किसान का संबंधित लैम्प्स का सदस्य होना जरूरी है।

सदस्यता के लिए आवश्यक 105 रुपए की रकम यदि किसान के पास हो तो उसे शासन की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन यदि वे सदस्य नहीं बन सके तो धान का विक्रय नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बस्तर जिले में बिन्ता-भेजा इलाके के किसानों को मोबाइल फोन नंबर देने से छूट देने की बात उन्होंने कही थी। क्योंकि उस इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की स्थिति में परेशानी हो सकती थी।

जगदलपुर. हर साल सरकारी खरीदी केंद्रों पर काफी मात्रा में किसान धा