सर्विलेंस पार्टियों के साथ जासूसी होगी
अगले 20 दिन तक एसपी, एएसपी हर दिन करेंगे समीक्षा सुरक्षा इंतजामों की। क्यूआरटी के साथ कोतवाली, बोधघाट और परपा थाना प्रभारियों को अलावा सीएएफ के इंचार्ज भी होंगे शामिल।
^सुरक्षा इंतजाम समेत ऑपरेशन में लगी सभी टीमों को सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ इलाकों में निगरानी के लिए स्पॉटर्स तैनात किए जा रहे हैंं।”
अजयकुमार यादव, एसपीबस्तर
सेंट्रल फोर्स का फोकस आउटर इलाकों पर
पिछलेकुछ दिनों से पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ हर इलाके में ऑपरेशन चला रखे हैं। कई जगह मुठभेड़ हो रही है। इसके चलते पुलिस के बढ़ते दबाव से काफी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें इनामी नक्सलियों की संख्या भी काफी है। इस बीच कुछ दिन पहले पुलिस अफसरों को खुफिया रिपोर्ट मिली थी कि शहरी कुछ क्षेत्रों में नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम हमला कर सकती है। उसे ध्यान में रखते हुए दशहरा के दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में क्यूआरटी में सीआरपीएफ के हथियारबंद जवान शामिल किए गए हैं। इसके अलावा आउटर इलाकों में सेंट्रल फोर्स को गश्त की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रुटिन में चलाए जा रहे ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।
भास्कर न्यूज | जगदलपुर
दशहरापर शहर में जुटने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस अफसरों ने पुराने और हाल ही में मिलने वाले इंटेलिजेंस के इनपुट को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतजामों पर एक्सरसाइज शुरु कर दी है। शहर के विभिन्न इलाकों पर तैनात की जाने वाली सर्विलेंस टीमों के साथ अंदरूनी इलाकों में स्पॉटर्स लगए जा रहे हैं। नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा, जिलों से कुछ स्पॉटर्स यहां बुलाए जा रहे हैं। इन जासूसों को इस बार अकेले ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। इनके साथ सर्विलेंस पार्टियां भी रहेंगी। शहर और आस-पास के डेढ़ दर्जन से ज्यादा चिन्हित इलाकों में इन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। संदिग्ध चेहरों पर नजर रखी जाएगी और पहचान की वेरीफिकेशन करवाई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने एक नई मशक्कत हो रही है।
एसपी बस्तर और एडीशनल एसपी हर दिन सिक्यूरिटी इंतजाम की समीक्षा करेंगे। जिसमें पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम कोतवाली, बोधघाट, परपा और एसएएफ टीम के प्रभारी शामिल रहेंगे। परिस्थितियों के मुताबिक जैसी जरूरत होगी वैसी व्यवस्था ल