10वीं बोर्ड पूरक में ज्यादातर छात्र फेल
दसवीं,बारहवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं में एक या इससे ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्रों को माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल क्रेडिट योजना के माध्यम से अनुत्तीर्ण विषयों को पास करने के लिए तीन मौके दिए थे।
पहले अवसर की परीक्षा पूरक के साथ हुई है। बारहवीं के बाद अब दसवीं का परीक्षाफल भी मंडल ने घोषित कर दिया है। जिसमें 10वीं के काफी संख्या में परीक्षार्थी फेल हो गए हैं। इससे साफ होता है कि क्रेडिट योजना छात्रों को रास नहीं आई है। अब स्थिति यह है कि उनकी पढ़ाई अधर में रहेगी। हालांकि बचे हुए विषयों को पास करने उनके पास दो अवसर अभी बाकी हैं।
बोर्ड के स्थानीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दसवीं पूरक की अंकसूचियां अभी नहीं पहुंची है बोर्ड ने रिजल्ट नेट पर डाल दिया है। दूसरी ओर इन नतीजों ने शिक्षा की गुणवत्ता की पोल खोल कर रख दी है।
तीसरे अवसर के मिलेंगे फार्म केंद्रों पर
बारहवींपूरक परीक्षाओं की अंकसूचियां माशिमं ने स्थानीय कार्यालय समेत बस्तर के सभी जिलों में भेज दी है। गुरुवार को यहां से बोर्ड के कर्मचारी दूसरे जिलों के लिए निकले ।शाखा प्रभारी अमित महापात्र के मुताबिक अंकसूचियां उन्हीं केंद्रों के प्रभारियों को दी जाएंगी। जहां पर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। जहां से अंकसूचियां उन अध्यापकों को दी जाएगी। जहां संबंधित बच्चे पढ़ते हैं। ज्यादातर छात्र फिर फेल हो गए हैं। बोर्ड ने क्रेडिट योजना के तहत दिए जाने वाले तीसरे अवसर के आवेदन पत्र भी भिजवा दिए हैं। यह आवेदन पत्र भी छात्रों को उन संस्थाओं से मिलेंगे, जहां उन्होंने दूसरे अवसर की परीक्षा दी थी। दूसरी ओर अहम यह है कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी समझ से परे है। पूरक के अलावा क्रेडिट योजना में भी ज्यादातर छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। दसवीं पूरक, क्रेडिट की अंकसूचियां 5-6 दिन बाद ही छात्रों को मिल सकेंगी।