पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जबरदस्ती नहीं वोट डलवाए, सब भाजपा का षडयंत्र बैज

जबरदस्ती नहीं वोट डलवाए, सब भाजपा का षडयंत्र-बैज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| गढियामुंडीगुड़ा बूथ में समय खत्म होने के बाद भी मतदान करने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद चित्रकोट विधायक दीपक बैज ने कहा है कि मतदान वाले दिन ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ लोग प्रशासन के साथ मिलकर षडयंत्र रचा है। बस्तर में कांग्रेस प्रत्याशियों की हो रही जीत और लगातार अपने जनाधार को खिसकता देख सत्ताधारी दल के नेता जबरन ऐसे मामले में उन्हें फंसा रहे हैं। ग्राम पंचायत गढ़िया पोलिंग बूथों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के विरुद्ध गड़बड़ी की गई है। पीठासीन अधिकारियों को पुनर्मतगणना के लिए आवेदन किये जाने पर इंकार कर दिया गया। इन केन्द्रों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हराने की साजिश रची गई। केंद्र में जबरन मत डलवाए गए होते तो इसकी सूचना तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी को क्यों नहीं दी गई? परिणाम के दो दिन बीत जाने के बाद उन पर बेबुनियाद आरोप समझ से परे है।