- Hindi News
- परीक्षा की तारीखें तय नहीं कर पा रहा बीयू
परीक्षा की तारीखें तय नहीं कर पा रहा बीयू
{ तय शेड्यूल के तहत 12 मार्च से होनी हपरीक्षाएं।
{ तारीखें अब तक तय नहीं, प्रायोगिक परीक्षाओं का दौर शुरू।
भास्करन्यूज | जगदलपुर
बस्तरयूनिवर्सिटी अब तक अपनी परीक्षा की तिथि घोषित नहीं कर पाया है। तय शेड्यूल के अनुसार बीयू की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होनी है, पर अब तक परीक्षा का विस्तृत टाइम टेबल जारी नहीं हो पाया है।
बीयू कब कौन से पर्चे आयोजित करेगा और किस तरह से तय शेड्यूल में काम होगा इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। इधर टाइम टेबल जारी हाेने से छात्रों में भी बेचैनी देखी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षाओं के लिए पेपर सेट करने वाले प्रोफेसरों के इंकार करने कई अन्य तकनीकी कारणों से बीयू टाइम टेबल जारी नहीं कर रहा है। हालांकि अभी अलग-अलग संकायों के प्रायोगिक परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी कर पर्चों की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।
इसके अलावा सेमेस्टर प्रणाली से होने वाली परीक्षांए भी समय पर आयोजित हो चुकी हैं। बीए, बीकाम अन्य पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए छात्रों को टाइम टेबल का इंतजार है। गौरतलब है कि बीयू से संभाग के करीब 40 हजार छात्र हर साल पेपर देते हैं अगर बीयू समय पर परीक्षांए आयोजित नहीं करवा पाता है तो इसका असर अाने वाले नए शिक्षा सत्र में भी पड़ेगा।