पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में 31, रात को 13 पार पहंुचा पारा

दिन में 31, रात को 13 पार पहंुचा पारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| सामान्यसे ज्यादा होने लगा अधिकतम, न्यूनतम तापमान। धीरे-धीरे बढ़ रहा गर्मी का एहसास बस्तर के ज्यादातर इलाकों में। पिछले एक हफ्ते में बस्तर के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके चलते दिन के बाद रात को भी ठंड लगभग खत्म हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग के रायपुर स्थित कार्यालय के मुताबिक इस समय उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी है। जिसके चलते कुछ नमी रही है। उत्तर छग में कुछ जगह बारिश हुई है लेकिन दक्षिण में खासतौर पर बस्तर में कोई असर नहीं है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद उत्तर भारत से आने वाली शुष्क हवाओं से न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। अहम यह है कि अब रात के पारे में थोड़ी-बहुत कमी होने के बाद भी ठंड नहीं बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर यहां अब दिन का पारा 30 और रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।