फूल और सब्जियों की ले रहे पैदावार
जगदलपुर| बस्तरमें उद्यानिकी कृषि का रकबा पिछले 5 वर्षांें में छह से सात गुना तक बढ़ गया है। किसानों ने अब फूलों की खेती भी शुरु कर दी है। यहां उद्यानिकी कृषि का रकबा 6 से 7 हजार हेक्टेयर तक हो चुका है पूर्व में यह सिर्फ 1 हजार था। बड़े चकवा क्षेत्र में उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रेरित किया गया, जिसका नतीजा अब वहां दिखाई दे रहा है। अब वहां के किसान परम्परागत खेती के बजाय फूलों और सब्जियों की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं।