पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के लिए पीठासीन अधिंकारी नियुक्त

चुनाव के लिए पीठासीन अधिंकारी नियुक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| जनपदपंचायतांे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए 13 फरवरी को निर्वाचन कार्यक्रम तय किया गया है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

जिसके अनुसार जगदलपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सहायक कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ आरके कर को सहायक पीठासीन अधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह जनपद पंचायत बस्तर के लिए नायब तहसीलदर सीएल ओट्टी को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ घनश्याम जांगड़े को सहायक पीठासीन अधिकारी, बकावंड जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार गीता रायस्त को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ एस.एस. मंडावी को सहायक पीठासीन अधिकारी, लोहण्डीगुड़ा जनपद पंचायत के लिए नायब तहसीलदार गुलाब चंद कौशिक को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ प्रणव दीवान को सहायक पीठासीन अधिकारी, जनपद पंचायत तोकापाल के लिए नायब तहसीलदार आनंद नेताम को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ संजय चंदेल को सहायक पीठासीन अधिकारी, बास्तानार जनपद पंचायत के लिए नायब तहसीलदार महेश शर्मा को पीठासीन अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ अरुण वर्मा को सहायक पीठासीन अधिकारी तथा दरभा जनपद पंचायत के लिए तहसीलदार ऋतु हेमनानी को पीठासीन अधिकारी और प्रभारी समाज शिक्षा संगठक टीबी बब्बर को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।