पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुलंद की हक की आवाज, मांगा रोजगार

बुलंद की हक की आवाज, मांगा रोजगार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूमकाल दिवस पर आदिवासी महासभा ने जिला मुख्यालय तक रैली निकाली

भास्करन्यूज| दंतेवाड़ा

नगरके एसबीआई चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक निकाली गई रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक नंदाराम सोरी ने किया।

रैली के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर एसआर साहू को सौंपा गया। 15 सूत्रीय मांगों के ज्ञापन में तेंदूपत्ता की दर बढ़ाकर प्रति सैकड़ा गड्‌डी 175 रुपए और बूटा कटाई की दैनिक मजदूरी 200 रुपए करने, महिलाओें पर पुलिस अत्याचार बंद करने, पोलावरम बांध निर्माण, डिलमिली हीरानार स्टील प्लांट निर्माण बंद करने, फर्जी आत्म समर्पण बंद करने, माओवादियों के नाम से आम लोगों की गिरफ्तारी प्रताड़ता को बंद करने, जन सुरक्षा अधिनियम समाप्त करने, आदिवासी इलाकों से अर्धसैनिक बलों की वापसी, आईजी एसआरपी कल्लूरी काे बस्तर से हटाने, फर्जी मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, नगरनार के किसानों की जायज मांगें पूरी करने, एनएमडीसी निजीकरण खदान विस्तार बंद करने, लाल पानी प्रभावित ग्रामीणों किसानों की मांग पूरी करने, बिलासपुर नसबंदी कांड में लिप्त मंत्रियों अफसरों को हटाकर आपराधिक मामला दर्ज करने

आदिवासी कमजोर वर्ग की महिलाओं की शिविरों में नसबंदी बंद करने, रेवाली पंचायत के नुप्पो भीमा की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग शामिल थी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महासभाकी रैली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सशस्त्र जवानों की तैनाती पूरी रैली के दौरान रही।

दंतेवाड़ा. भूमकाल दिवस पर आदिवासी महासभा ने जिला मुख्यालय में रैली निकाल सौंपा ज्ञापन।