- Hindi News
- जवानों की ताकत दोगुनी करने को देर रात तक आकाश में अभ्यास
जवानों की ताकत दोगुनी करने को देर रात तक आकाश में अभ्यास
किसीदूर-दराज के इलाके में जरुरत पड़ने पर रात को फोर्स को पहुंचाने से लेकर इमरजेंसी में कहीं लैंडिंग करनी पड़े इसके मद्देनजर फोर्स ने एक्सरसाइज कर दी है। शहर और आसपास के इलाकों में देर रात तक हेलिकाप्टर से आकाश में अभ्यास हो रहा है।
कई मर्तबे यह भी होता है कि हेलिकाप्टर की लाइट बंद करके उड़ाया जाता है। माना जाता है कि अंधेरे में हेलिकाप्टर की आवाज जरुर सुनाई देती है, लेकिन ऑब्जेक्ट दिखाई नहीं पड़ता। एक तरह से सुरक्षा के सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए अभ्यास चल रहा है। इसके अलावा कुछ समय पहले तक उड़ान का अभ्यास आस-पास कम दूरी तक किया जा रहा था। अब धीरे-धीरे दूरी बढ़ा कर फोर्स अंधेरे में आसमान में अपनी ताकत परख रही है। दो-तीन हेलिकाप्टर से हर दिन प्रेक्टिस चल रही है। इसका एक फायदा यह भी हो रहा है कि ओडिशा सीमा से सटे और दंतेवाड़ा-बस्तर जिला की सीमाओं पर दूर-दराज के स्थानों की रात को निगरानी भी हो रही है। फोर्स की मूवमेंट तेज करने के साथ नाइट लैंडिंग का फायदा फोर्स को ऑपरेशन के समय मिलेगा।
आने वाले समय में नक्सलियों के खिलाफ मुहिम जब तेज होगी तो हेलिकाप्टरों से फोर्स को लाना ले जाना आसान होगा। वहीं कई इलाकों में वक्त बे वक्त राशन पहुंचाना या बीमर जवानों को लाने की सुविधा बढ़ेगी। वहीं रात को हवाई अभ्यास होने पर लोगों में चर्चा शुरू हो जाती है कि कहीं कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई।
कम कभी ज्यादा हाइट पर मंडराते हेलिकाप्टर
आमतौर पर हेलिकाप्टर 8 से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं। प्रेक्टिस के दौरान कई बार काफी कम हाइट पर भी हेलिकाप्टर मंडराते हैं। नाइट लैंडिंग का अभ्यास पिछले कुछ महीनों से लगातार हो रहा है। टेक्टिशन को बदल कर फोर्स अपना काम कर रही है। ऊंचाई, दूरी, समय समेत अन्य चीजों का काफी ध्यान रखा जा रहा है। इसका फायदा विगत दिनों अधिकारियों को मिल भी चुका है। जब घायल जवानों को आपात स्थिति में रात को बेहतर इलाज के लिए यहां से ले जाया गया था। एडीशनल एसपी ऑपरेशन सुरजीत सिंह के मुताबिक इलाके की जरुरतों और परिस्थितियों के मद्देनजर समय-समय पर इंतजाम किए जाते हैं। लॉग रेंज पेट्रोलिंग सिक्यूरिटी ड्रिल और नाइट लैंडिंग जैसे अभ्यास भी फोर्स करती है। इस तरह की एक्सरसाइज फोर्स के काम का हिस्सा भी रहता है।