- Hindi News
- स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए मेकाज तैयार
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए मेकाज तैयार
प्रदेशमें बढ़ते स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए मेकाज में भी इससे निपटने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई है। हास्पिटल के आइसोलेशन वार्ड को ही संभावित स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व रखा गया है। यहां तैनात स्टाफ को विशेष किट के अलावा दवाएं भी उपलब्ध करवाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीजों के होने की पुष्टि के बाद बस्तर में भी इस बीमारी के बचाव के लिए खास प्रयास किए जा रहे हैं। हास्पिटल पहुंचने वाले मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण को देखा जा रहा है। अभी तक एक भी मरीज इस बीमारी से ग्रसित नहीं मिला है। आइसोलेशन वार्ड में करीब दस बेड को सुरक्षित रखा गया है। हास्पिटल स्टाफ को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा कोई संदिग्ध मरीज यदि यहां आता है तो तुरंत ही किट पहनकर उसका उपचार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज सहित पूरे जिले में इस बीमारी के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। खासतौर पर उल्टी, खांसी, सर्दी बुखार की शिकायत लेकर अाने वाले मरीजों की पूरी हिस्ट्री ली जा रही है।