जनक प्रसाद पाठक को आईएएस अवार्ड
जगदलपुर| मूलत:बस्तर निवासी और इस समय जिला पंचायत के सीईओ के तौर पर पदस्थ जनक प्रसाद पाठक को आईएएस अवार्ड घोषित किया गया है। उन्होंने हायर सेकेंडरी की परीक्षा बीजापुर जिले के भोपालपटनम से उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 1989-90 में शासकीय पीजी कॉलेज धरमपुरा से भूगर्भ शास्त्र में स्नातकोत्तर किया। वर्ष 1994 में वे राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से डिप्टी कलेक्टरके रुप में चयनित हुए। पहली नियुक्ति राजनांदगांव में मिली, इसके बाद वे जांजगीर रायगढ़ में एसडीएम, जांजगीर-चांपा धमतरी में जिला पंचायत के सीईओ, दुर्ग में अपर कलेक्टर और कोरबा में जिला पंचायत के सीईओ रह चुके हैं।