15 किलो वजनी टिफिन बम बरामद
जगदलपुर| नक्सलियोंद्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से बिछाई गई 15 किलो वजनी बारूदी सुरंग पुलिस ने बरामद की है। बस्तर एसपी अजय यादव ने बताया कि कोड़ेनार थाने से पुलिस की संयुक्त टीम बास्तानार की ओर सर्चिंग के लिए रवाना की गई है। इसी दौरान सड़क किनारे काला-लाल रंग का इलेक्ट्रिक वायर दिखाई देने पर टीम ने चेकिंग की। जिसमें 15 किलो का एक टिफिन बम, डेटोनेटर एवं बिजली का वायर बरामद किया गया। टिफिन प्रेशर बम को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।