प्रैक्टिकल खत्म, थ्योरी की तैयारी
10 फरवरी तक चली दसवीं, बारहवीं की प्रायोगिक परीक्षाएं, स्कूल जुटे बोर्ड इम्तिहान की व्यवस्था कराने में
भास्करन्यूज | जगदलपुर
माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा 23 फरवरी से शुरू हुई बारहवीं और 24 से दसवीं की परीक्षाओं की प्रकि्रया तेजी से चल रही है। अहम यह है कि 10 फरवरी तक इन कक्षाओं की सालाना प्रेक्टिकल परीक्षाएं पूरी हो गई है। 13 फरवरी तक इन परीक्षाओं की अंकसूचियां बोर्ड के स्थानीय कार्यालय में प्राचार्यों को हर हालत में जमा करवानी है। इस बीच उसी दिन थ्योरी की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र और गोपनीय सामग्री का वितरण होगा। जिन्हें केंद्राध्यक्ष थानों में जमा करवाएंगे। इसके अलावा जिले भर के 58 केंद्रों पर इन परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार बाजपेई के मुताबिक सभी केंद्राध्यक्षों, प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था सेंटर पर होनी चाहिए। किसी छात्र को जमीन पर बैठ कर परीक्षा नहीं देनी।
इसके अलावा पेयजल, बाथरूम जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाए। साथ ही केंद्रों पर नकल पर नियंत्रण सुचारू व्यवस्था रखना है।
अब रायपुर की नहीं लगती है दौड़
बोर्डने 4 साल पहले संभाग मुख्यालय में स्थानीय कार्यालय शुरू किया था। दूर-दराज के इलाकों में रहकर पढ़ने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रख कर यह पहल हुई थी। इस सत्र से मंडल ने यहां सेक्शन ऑफिसर, संभागीय अधिकारी की पोस्टिंग की है। हालांकि उनका ज्यादा दिन यहां रहने नहीं हो पाता। बावजूद इसके सुविधा में विस्तार हुआ है। छोटे-छोटे कामों के लिए अध्यापकों, छात्रों के परिजनों को रायपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ती। वरिष्ठ अनेक अध्यापकों का मानना है कि रायपुर, बिलासपुर के अधिकारी प्रमोशन पर यहां आते हैं। कुछ समय बाद वे चले जाते हैं। जब तक यहां उपसचिव स्तर के एक अधिकारी की पोस्टिंग नहीं होगी, कोई खास फायदा नहीं होने वाला।
व्यवस्था