बस्तरिया के लिए नर्स की नौकरी
}मेकाज प्रबंधन करेगा सीधी भर्ती। बस्तिरया ही कर पाएंगे आवेदन।
}नर्स के 72 पद भरे जाएंगे नई भर्ती के जरिए।
भास्करन्यूज | जगदलपुर
मेडिकलकॉलेज में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों को भरने के लिए प्रबंधन ने कवायद शुरू की है। इस भर्ती में खास बात यह है कि 2स्टाफ नर्स के तौर पर सिर्फ बस्तरिया युवतियों की ही भर्ती की जाएगी।
प्रबंधन करीब 72 पदों के लिए वाक इन इंटरव्यू का आयोजन कर रहा है। इसके बाद तय मानकों पर खरी उतरने वाली आवेदकों को नौकरी दे दी जाएगी। फिलहाल नर्स के पद पर काम करने वालों को करीब 20 हजार रूपए तक का वेतन दिया जाएगा। भर्ती के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को लिया जाएगा।
मरीजों के लिए बड़ी राहत
मेकाजमें स्टाफ नर्स की नियुक्ति का सबसे ज्यादा फायदा यहां भर्ती होने वाले मरीजों को मिलेगा। दरअसल वर्तमान में मेकाज में डाक्टरों नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। ऐसे में अगर नई 72 नर्सिंग स्टाफ यहां जाएंगी तो दिन रात में मरीजों का प्रापर केयर हो पाएगा। इसके अलावा जब मेकाज यहां से नए भवन में शिफ्ट होगा तो वहां पूरे स्टाफ के साथ हास्पिटल शुरू होगा। वर्तमान में पचास-पचास मरीजों की देखभाल एक नर्स को करनी पड़ रही है। जिसका सबसे अधिक खामियाजा सर्जीकल वार्ड में भर्ती घायलों प्रसुित के लिए आई महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। इसकी जानकारी मेकाज प्रबंधन को सालों से हैं। बावजूद इसके स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए अब तक कोई सुनिश्चित उपाय नहीं किए गए। हालत यही रही कि कभी िडमरापाल में बने मेडिकल कालेज में व्यवस्था करने की बात कही गई तो कभी योग्य उम्मीदवारों की कमी बताई गई। इसके अलावा भर्ती में गड़बड़ी के आशंका के चलते भी प्रबंधन भर्ती की अनदेखी करता रहा है।
अच्छी बात