पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाह चालकाें का शिकार हो रहे लोग

लापरवाह चालकाें का शिकार हो रहे लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर|पिछले दो-तीनदिन से नेशनल हाइवे से लेकर शहर के अंदर हादसों की संख्या बढ़ी है। बस्तर ब्लाक मुख्यालय के निकट गुरूवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की माैत हो गई। वहीं शहर और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देखा जाए तो 7-8 लोग जख्मी हुए। इन सभी हादसों मेंएक चीज काॅमन यह है कि तेज रफ़तार एंव चालकों की लापरवाही का लोग शिकार हुए।

नगरनार रोड पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार पिकअप की ठोकर से घायल हुआ। जिसे काफी चोट पहुंची और महारानी हास्पिटल में भर्ती करवाया गया। पिछले साल बस्तर जिला पुलिस ने भानपुरी से जगदलपुर और यहां से नगर नार, दरभा, बास्तानार और लोहांडीगुड़ा , मारडूम तक 40 से ज्यादा ऐसे स्थान चिन्हित किए गए थे। जहां आमतौर पर दुर्घटनाएं ज्यादा होती है। सभी थानों में इसकी सूची भी है।