उत्पीड़न निवारण समिति की हुई बैठक
जगदलपुर | बस्तरजिला महिला उत्पीड़न निवारण समिति की बैठक बुधवार को एसपी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में समिति की अध्यक्ष सीएसपी मधुलिका सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की संरक्षण अधिकारी वीनु हीरवानी, सदस्य केएम नायडू, डाॅ. शांति पाण्डे, प्रीतम कौर, अंजु राॅय, अनिता श्रीवास्तव एवं गीता देवांगन मौजूद थीं। बैठक में महिलाओं और बच्चों पर होने वाले उत्पीड़न पर नियंत्रण के लिए घरेलू हिंसा कानून के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। नवा बिहान योजना के तहत क्राईस्ट और इसके बाद सूर्या काॅलेज की छात्राओं के साथ उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित कर उनके अधिकारों से अवगत कराया गया।