कफन के पैसों को लेकर विवाद
जगदलपुर| बस्तरनगर पंचायत में एक पार्षद सीएमओ के बीच लावारिस लाश के दफन-कफन के लिए खर्च की गई राशि को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया है। पार्षद अफसर के बीच बिल को पास करने के लिए जमकर तू-तू मैं मैं हुई। इसके बाद मामला चौकी पुलिस तक भी पहुंचा। जगदलपुर से भी कई प्रशासनिक अफसर मामले को सुलझाने के लिए बस्तर पहुंचे थे। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में आपसी सुलह होने की बात कही जा रही है। चौकी पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में कोई शिकायत किसी पक्ष की ओर से नहीं मिली है। दोनों के बीच में कुछ गलतफहमियों के चलते विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। ऐसे में आपसी बातचीत से मामला निपटा लिया गया है।