पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 पेट्रोलिंग पार्टियां संभालेंगी 120 बूथ

14 पेट्रोलिंग पार्टियां संभालेंगी 120 बूथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के दौरान जगदलपुर शहर और नगर पंचायत बस्तर में सुचारु व्यवस्था के लिए पुलिस अफसर सुरक्षा का ब्लू प्रिंट फाइनल कर रहे हैं।

निगम क्षेत्र के अंतर्गत 48 वार्डों में 120 पोलिंग बूथ पर 14 पेट्रोलिंग पार्टियां जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर वन बाई वन सिस्टम के तहत जवानों के साथ कहीं होमगार्ड और कुछ जगह कोटवार लगाए जाएंगे।

शहरी चुनाव में नक्सली दृष्टिकोण से संवेदनशीलता वाली बात नहीं है। बावजूद इसके राजनीतिक तौर पर संवेदनशील पोलिंग सेंटर पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। ऐसे केंद्रों पर अधिक जवान रहेंगे। 14 पेट्रोलिंग पार्टियां अपने-अपने तय क्षेत्र और रूट के हिसाब से गश्त करेंगी। हैडक्वार्टर में एक हजार से ज्यादा जवानों की ड्यूटी रहेगी।

दरअसल इस चुनाव में अतिरिक्त बल मिलना नहीं है। उन तमाम जिलों और थानों से अधिकारियों-जवानों को यहां लगाया जाएगा। जिनके क्षेत्रों में चुनाव नहीं होंगे। इंटर्नल मोबेलाइजेशन सिस्टम से सारी व्यवस्था निपटेगी। एडीशनल एसपी विजय कुमार पांडे के मुताबिक बल की कमी नहीं है। पेट्रोलिंग पार्टियों के अलावा फिक्स प्वांइट्स भी रहेंगे। कंट्रोल रूम के अधिकारियों को अलर्ट रखा जा रहा है।

नगरपंचायत बस्तर में 15 पोलिंग बूथ हैं। वहां भी व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। मतदान के बाद मतगणना पर भी तमाम पार्टियों की नामजद ड्यूटी रहेगी।

सीमावर्ती इलाकों के वार्डों पर नजर

राजनीतिकदृष्टिकोण से संवेदनशील मतदान केंद्रों के अलावा पुलिस ने एक दर्जन से ज्यादा वार्ड क्षेत्रों को विशेष, रुप से चिन्हित किया है। कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां चुनाव के दौरान शराबखोरी और असामाजिक तत्वों द्वारा शोर-शराबा करने की शिकायत आती है। ऐसे इलाकों में निर्धारित पेट्रोलिंग पार्टियों के अलावा संबंधित क्षेत्र के थाना की टीमें अलग से गश्त करेंगी। अगले हफ्ते से नाकाबंदी और मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग शुरु करवाई जा रही है। होटलों, लॉज में भी जांच तेज की जा रही है।

सैलानियोंकी भी रहेगी भीड़

22-23दिसंबर से बस्तर में पर्यटन का सीजन भी शुरु हो रहा है। क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर देशी-विदेशी काफी सैलानी यहां पहुंचते हैं। इस बार इस दौरान चुनाव का माहौल भी रहेगा। बस्तर एसपी अजय कुमार यादव ने सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी स्तर के अफसरों को स्पष्ट निर्देश