पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संग्रहालय में प्रदर्शित होगी संस्कृति

संग्रहालय में प्रदर्शित होगी संस्कृति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंतेवाड़ा|बस्तर कीजनजातीय संस्कृति पारंपरिक कलाकृतियों को सुरक्षित रखने दंतेवाड़ा में जनजाति संग्रहालय शुरू किया जाएगा।

इसमें जनजातीय समाज में प्रचलित पारंपरिक चित्रकला, भित्ती कला, काष्ठ कला, लोहारी कला, घड़वा कला की कृतियां प्रदर्शित होंगी। इसके अलावा ग्रामीणों के पारंपरिक आभूषण, श्रृंगार सामग्रियों, वाद्य यंत्रों, शिकार के पारंपरिक औजार अस्त्र-शस्त्र, जन्म-मृत्यु संस्कार को अभिव्यक्त करने वाले प्रतीक चिह्नों का संकलन, मृतक स्तंभ निर्माण करने वाले कलाकारों को चिह्नित कर आर्थिक सहायता दिलाने का काम संग्रहालय के माध्यम से होगा। इस आशय के प्रस्ताव पर फागुन मंडई की तैयारी के सिलसिले में आयोजित टेंपल कमेटी की बैठक में सर्व समाज के पदाधिकारी बल्लू भवानी के प्रस्ताव पर सर्व सहमति बनी।

कलेक्टर केसी देवसेनापति की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी समाजों से जुड़े लोग, एसडीएम हरेश मंडावी, तहसीलदार सुरेंद्र ठाकुर, टेंपल कमेटी सदस्य अनूप सूद, विजय तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कर्मा, प्रधान पुजारी हरिहरनाथ , सहायक पुजारी हरेंद्र नाथ समेत मंदिर के सेवादार अन्य लोग मौजूद थे।

दंतेवाड़ा. टेंपल कमेटी के सालाना आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया। कमेटी की आय बढ़ाने के लिए 10-10 लाख रूपए की 3 फिक्स डिपॉजिट कराने पर भी सहमति बनी।

सुविधा