पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो परीक्षाओं के लिए पीएससी की ओर से प्रवेश पत्र जारी

दो परीक्षाओं के लिए पीएससी की ओर से प्रवेश-पत्र जारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली दो परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र जारी हो गए हैं। राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा-2015 का आयोजन 20 फरवरी होगा। इसके साथ ही वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा भी 14 फरवरी को होगी।

यह परीक्षा केवल रायपुर जिले के ही विभिन्न केंद्रों पर होगी। बताया गया है कि राज्य सेवा की लिखित परीक्षा दो पालियों में प्रदेशभर के 16 जिलों होगी। इसमें राजधानी के साथ ही सरगुजा जिले के अंबिकापुर, बैकुंठपुर के कोरिया, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग में भिलाई, दंतेवाड़ा, बस्तर में जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़ एवं राजनांदगांव के निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा होगी।



दोनों परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...