पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक के आिश्रतों की साथियों ने की मदद

शिक्षक के आिश्रतों की साथियों ने की मदद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भानपुरी| ब्लाक बस्तर के 18 संकुलों के शिक्षकों ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। अपने साथी शिक्षक की अचानक हुई मौत के बाद उसके आश्रित परिवार को 83 हजार 920 रुपए की नगद मदद पहुंचाई।

इस नेक काम को अंजाम देने की पहल पंचायत शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय तिवारी और साथियों ने की।

शुक्रवार को मदद राशि चेक के जरिे सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुशील तिवारी के हाथों दिवंगत शिक्षक राजूराम बघेल की बेवा को सौंपा गया। मालूम हो महापंचायत आंदोलन के दौरान बीमार बघेल की मौत इलाज के दौरान धमतरी में हो गई थी।

इसके बाद संकुल के सभी शिक्षकों प्राचार्यों ने 100-100 रुपए की सहयोग राशि जमा कर सहायता पहुंचाई। राशि जमा करने में राज किशोर तिवारी, शंभू नाग, द्वारिका साहू, निर्मल भद्रे, अरुण जोशी, परमेश्वर ठाकुर, जगेंद्र पांडे, तरुण पंत, सुरेश साहू, प्रशांत देंवागन, शंकर बघेल आदि ने सहयोग किया।

खबरें और भी हैं...