पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम हुआ, शिनाख्त नहीं नक्सलियों के शव भेजे जा रहे मारडूम

पीएम हुआ, शिनाख्त नहीं नक्सलियों के शव भेजे जा रहे मारडूम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिन में शिनाख्त नहीं हो पाई मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सलियों की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई रविवार को।

भास्करन्यूज | जगदलपुर

मारडूमथाना के हर्राकोडेर इलाके में तीन दिन पहले पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस बीच रविवार को दोनों शवों की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हुई है। पीएम से पहले दोनों के एक्सरे हुए जिसमें उनके शरीर की पूरी स्थिति देखी गई। डॉक्टरों की टीम ने पीएम किया जिसकी डिटेल विडियोग्राफी पुलिस ने करवाई है।

मारे गए नक्सलियों की पहचान अब अहम है। इसी से स्पष्ट होगा कि मारे गए दोनों नक्सली किस दलम से संबंधित हैं। शिनाख्त के लिए मारडूम क्षेत्र के कुछ लोगों की मदद ली गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसपी बस्तर अजय कुमार यादव के मुताबिक हर्राकोडेर समेत आसपास के कुछ इलाकों से और ग्रामीण को बुलाया जा रहा है। दोनों शवों को मारडूम भेजा जा रहा है। पहचान होने की स्थिति में वहां इनका अंतिम क्रियाकर्म करवाया जाएगा।