पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डॉ मूर्ति बने स्टेट बैडमिंटन चैंपियन

डॉ मूर्ति बने स्टेट बैडमिंटन चैंपियन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगदलपुर| यूनियन क्लब रायपुर द्वारा छग बैडमिंटन एसोशिएशन के तत्वाधान में 2 फरवरी से आयोजित 15वीं छग राज्य स्तरीय सीनियर व वेटरन रैकिंग बैडमिंटन स्पर्धा में यूनानी चिकित्सक डाॅ. बी प्रकाश मूर्ति ने लगातार दूसरे वर्ष विजेता बनकर बस्तर का नाम रौशन किया है। इस स्पर्धा मेें छग के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।

डाॅ. मूर्ति ने क्वार्टर फाइनल में सरगुजा के आनंद गर्ग को, सेमाफाइनल में यूनियन क्लब के आनंद अय्यर को और फाइनल में रायगढ़ के कुंदन सिंह को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया।

खबरें और भी हैं...