नक्सलवाद के खिलाफ निकाली रैली तीन वार्ड के लोग स्वस्फूर्त जुड़ गए
समाजिक एकता मंच के बैनर तले बुधवार की शाम पांच बजे लालबाग इलाके से भगत सिंह स्कूल के पास से जनजागरण रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली लालबाग इलाके के भगत सिंह स्कूल से शुरू होकर भगत सिंह वार्ड, वीरसवारकर वार्ड और सिविल लाइन वार्ड के अलग-अलग गलियों से गुजरते हुए पुराना बस स्टैंड में जाकर खत्म हुई। इस पूरी रैली की खास बात यह रही कि इस रैली में लोग स्वस्फूर्त ही जुड़ते गए। रैली में नक्सलवाद मुर्दाबाद और नक्सलियों के सहयोगियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दाैरान रैली जिन-जिन क्षेत्रों से गुजरी वहां के लोगों ने इसका स्वागत किया और रैली में शामिल हुए।
मंच के मनीष पारख ने बताया कि बस्तर का विकास नक्सलियों के कारण थम सा गया है। क्षेत्र में ऐसे कई गांव हैं जहां इनके कारण सड़क बिजली, स्कूल की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके अलावा शहर में कई नक्सल समर्थक भी हैं जो इनकी मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।
जगदलपुर |नक्सलवाद के खिलाफ जनजागरण रैली निकालते लोग।