पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूप बादलों के साथ बना चक्रवात

धूप-बादलों के साथ बना चक्रवात

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
24 घंटे के अंदर मौसम के मिजाज में यहां बदलाव हुआ है। बस्तर जिला के कई हिस्सों में बुधवार की सुबह थो़ड़ी धूप निकली लेकिन दोपहर तक बादलों का घेरा बनने लगा।

दोपहर एक बजे थोड़ी बूंदाबांदी भी हुई। उसके बाद शाम को हवा चलने लगी और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विज्ञान विभाग के सहायक वैज्ञानिक उमेश कुमार के मुताबिक उत्तरी छग पर चक्रवात बना है। मौसम में बदलाव की वजह यह है कि उत्तर भारत से आने वाली हवाएं पूर्वी हवाओं से मिल गई। ठंडी और गरम हवाएं मिलने के अलावा बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं भी आने लगी। इससे बादल बन रहे हैं। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम पारा 33.2 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं छग के दक्षिण-पूर्व छोर की आखिरी बस्ती कोंटा में दिन का पारा अभी से 36 डिग्री तक पहुंच गया है। वहां लोगों को गर्मी का अच्छा-खासा एहसास शुरु हो गया है।

सिस्टम मजबूत हुआ तो

बारिश हो सकती है
थोड़ी धूप, थोड़ी बदली का सिलसिला अगले 24 घंटे तक चलेगा। इस बीच उत्तरी छग में बना चक्रवात का सिस्टम यदि मजबूत होता है तो कहीं-कहीं पर थोड़ी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसी संभावना कम है। शुक्रवार से मौसम खुलने की उम्मीद है। आकाश साफ होने के बाद अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। वहीं न्यूनतम पारे में कोई ज्यादा गिरावट नहीं होगी। ठंड का सीजन 28 फरवरी तक है लेकिन ज्यादातर हिस्सों से इसकी विदाई हो चुकी है। फरवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते में कहीं-कहीं सिस्टम बनने से ऐसी स्थिति बनती है।

बदला मौसम
जगदलपुर. बस्तर जिला के कई हिस्सों में बुधवार की दोपहर बाद बादलों का घेरा बनने लगा।

खबरें और भी हैं...