विज्ञान केंद्र-पार्क में दिखाई प्रतिभा
बच्चों में विज्ञान की पढ़ाई की जटिलता को सरल कर बच्चों के मन में इसके बैठे डर को दूर कर भौतिक, रसायन और जीवविज्ञान के प्रति लगाव को बढ़ावा देने बस्तर संभाग के सातों जिलों में अकेले और पहले विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क का का लाभ बच्चों को मिलना शुरु हो गया है।
आदिवासी विकास विभाग के कुम्हारारस स्थित इस केंद्र में 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले विज्ञान मेला में बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के स्टाल देखने कलेक्टर नीरज बंसोड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कहा कि शिक्षा के विकास के लिए और विज्ञान के विभिन्न संकायों के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विज्ञान मेला का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रशासन ने अंदरूनी क्षेत्र के बच्चों को विज्ञान केन्द्र और विज्ञान पार्क में भ्रमण करवाने की व्यवस्था की है।
बच्चे इस केन्द्र से जो अनुभव लेकर जाते हैं, उन्हें अपने पालक सहित गांव के अन्य व्यक्तियों, विद्यार्थियों के साथ अनुभव को साझा करना चाहिए। बेहतर साबित होने वाले बच्चों को इनाम दिए। सहायक आयुक्त (आदिवासी विकास) के मसराम, डीईओ राजेन्द्र सिंह राठौर, डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार सोनी कलेक्टर के साथ थे।
जागा उत्साह
सुकमा| बच्चों की प्रतिभा को पास से देखते कलेक्टर नीरज बंसोड़