पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परमेश्वरी जयंती पर जुटे सैकड़ों लोग, स्पर्धा में शामिल हुए तीन दर्जन बच्चे और युवा

परमेश्वरी जयंती पर जुटे सैकड़ों लोग, स्पर्धा में शामिल हुए तीन दर्जन बच्चे और युवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसंत पंचमी पर शनिवार को देवांगन समाज ने मां परमेश्वरी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। जयंती की शुरूआत सुबह 9.30 बजे प्रभात फेरी और नगर भ्रमण से हुई। समाज भवन से निकली प्रभातफेरी में समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस समाज भवन पहुंची। जहां विधि विधान से मां परमेश्वरी के ज्योति कलश को पूजा स्थल तक पहुंचाया गया। इसके बाद मेंहदी लगाओ, निबंध, कुर्सी दौड़ और रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें तीन दर्जन से अधिक बच्चों व युवाओं ने भाग लिया। समाज के सचिव वृजमोचन देवांगन ने बताया कि समाज के लोगों ने लड़काें व लड़कियों की शादी के लिए एक वेबसाइट बनाई है जिसमें अब तक चार लोग जुड़ चुके हैं। वेबसाइट का उदघाटन विधायक संतोष बाफना ने किया था।

जगदलपुर| बस्तर राज देवांगन समाज द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर कुर्सी दौड़ में बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...