कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रत्याशी जीते
त्रिस्तरीयपंचायत निर्वाचन के तहत तीसरे चरण में बस्तर जिले के बास्तानार और दरभा ब्लाक में एक-एक और लोहण्डीगुड़ा ब्लाक में 2 जिला पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है।
इन सीटों पर 4 फरवरी को हुए मतदान एवं मतगणना से प्राप्त परिणाम का गुरुवार 8 फरवरी को जिला कार्यालय में सारणीकरण किया गया। सारणीकरण के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला रिटर्निंग आॅफिसर अंकित आनंद ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की।
जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 12 में कुल 22 हजार 133 मत प्राप्त हुए जिनमें से 16 हजार 368 मत विधिमान्य पाए गए तथा 5 हजार 765 मतों को खारिज किया गया। क्षेत्र में सर्वाधिक 7 हजार 228 मत बोमड़ा राम को प्राप्त हुए। महाबती मंडावी को 2 हजार 960 मत, पोयामी लिंगो को 2 हजार 959 मत, बुधराम मुचाकी को 2 हजार 99 मत और फगनूराम गायकवाड़ (गावड़े) को 1 हजार 122 मत प्राप्त हुए। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 13 में कुल 36 हजार 832 प्राप्त हुए, जिनमें से 30 हजार 827 मत विधिमान्य पाए गए तथा 6 हजार 5 मतों को खारिज किया गया। क्षेत्र में सर्वाधिक 13 हजार 582 मत बलीराम कश्यप को प्राप्त हुए। गागरा राम नाग को 10 हजार 51 मत और रामधर बघेल कोे 7 हजार 194 मत प्राप्त हुए। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 14 में कुल 17 हजार 763 मत प्राप्त हुए, जिनमें से 14 हजार 722 मत विधिमान्य पाए गए तथा 3 हजार 41 मतों को खारिज किया गया। क्षेत्र में सर्वाधिक 6 हजार 768 मत सुबती मंडावी को प्राप्त हुए।
पदमा कश्यप को 5 हजार 919 मत और हेमलता मौर्य को 2 हजार 35 मत प्राप्त हुए। जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 15 में कुल 20 हजार 748 मत प्राप्त हुए, जिनमें से 18 हजार 297 मत विधिमान्य पाए गए तथा 2 हजार 451 मतों को खारिज किया गया। क्षेत्र में सर्वाधिक 6 हजार 236 मत बालो बघेल को प्राप्त हुए।
पार्वती कश्यप को 4 हजार 868 मत, रुखमणी बघेल कोे 4 हजार 590 मत और समलवती मौर्य को 2 हजार 603 मत प्राप्त हुए। कलेक्टर एवं जिला रिटर्निंग आॅफिसर ने सारणीकरण के उपरांत सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया।
चित्रकोट क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ी सफलता
लोहांडीगुड़ा.विधानसभा चित्रकोट क्षेत्र में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक बढ़त से चित्रकोट विधायक दीपक बैज का कांग्रेस में कद बढ़ा है। विधायक बैज की बढ़ती लोकप्रियता कार्यशैली से क्षेत्र के आम जनों ने विधायक के प्रति अपना विश्वास प्रकट करते हुये कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष लच्छू राम कश्यप को अपने ही क्षेत्र से बड़े अंतर से मात देकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुबती मण्डावी ने जीत दर्ज की है। विधानसभा चित्रकोट क्षेत्र में आने वाले 06 जिला पंचायत सदस्य सीटों में से पांच सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 तोकापाल से रूकमणी कर्मा, क्षेत्र क्र. 12 दरभा से बलीराम कश्यप, क्षेत्र क्र. 13 बास्तानार से बोमड़ा राम मण्डावी, क्षेत्र क्र. 14 लोहण्डीगुड़ा से सुबती मंडावी क्षेत्र क्र. 15 लोहंडीगुडा से बालो बघेल ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। इन सभी प्रत्याशियों के लिये कांग्रेस विधायक बैज की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। इसके पूर्व दो चरणों में हुये पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को 05 भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 06 सीटें प्राप्त हुई थी। अंत में बचे यही 04 सीट ही जिला पंचायत का निर्धारण होना था। साथ ही जनपद पंचायत तोकापाल, दरभा, बास्तानार लोहण्डीगुडा के जनपद पंचायतों में कांग्रेस समर्थि प्रत्याशियों की अधिकता होने से उक्त जनपद पंचायतों में कांग्रेस के ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने होना निश्चित है।