कलेक्टर्स कांफ्रेंस 14 को
जगदलपुर| कमिश्नरआरपी जैन की अध्यक्षता में संभाग के सभी कलेक्टरों की बैठक संभागीय कार्यालय में 14 फरवरी को 12 बजे से आयोजित की जाएगी। बैठक में विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस कांन्फ्रेंस में बस्तर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और कांकेर के कलेक्टर शामिल होंगे।