51 हजार रुपए दिए बचेका ने
51 हजार रुपए दिए बचेका ने
जगदलपुर|जम्मू-कश्मीरके बाढ़ आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए बस्तर चेंबर आफ कामर्स ने 51 हजार रुपए का चेक कलेक्टर अंकित आनंद को सौंपा। इस मौके पर बचेका अध्यक्ष के साथ ही चेंबर के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर ने बताया कि जम्मू- कश्मीर में आई इस प्राकृतिक आपदा में वहां के प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए राशि मुख्यमंत्री राहत कोष जम्मू-कश्मीर में सीधे भेजी जा सकती है। छग शासन ने भी राज्य में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों की ओर से आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस सहायता राशि पर आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आयकर से छूट भी मिलेगी।