- Hindi News
- कुलपति अपने लोगों को उपकृत करने के लिए नहीं कर रहे भर्ती
कुलपति अपने लोगों को उपकृत करने के लिए नहीं कर रहे भर्ती
दो साल से अटकी है प्रक्रिया
बस्तरविश्व विद्यालय में तृतीय चतुर्थ वर्ग के सौ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया दो साल पहले शुरू की गई थी। इस दौरान करीब 24 हजार ने पांच-पांच सौ रुपए के डीडी के साथ अपना आवेदन बीयू में जमा किया था। इसके बाद से इस पूरी प्रक्रिया को अटका दिया गया है।
भास्कर न्यूज | जगदलपुर
बस्तरयू्निवर्सिटी में तृतीय चतुर्थ वर्ग के पदों पर स्थानीय युवकों को नौकरी नहीं देने के पीछे अपने लोगों को उपकृत करने का आरोप। अभाविप ने कमिश्नर से की शिकायत।
बस्तर यू्निवर्सिटी में तृतीय चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया को अटकाए जाने का कारण इन पदों पर कुलपति एनडीआर चंद्रा के खास मित्रों रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का आरोप अभाविप ने लगाया है। इसकी शिकायत कमिश्नर मुख्यमंत्री से भी की गई है।
विद्यार्थी परिषद का कहना है कि छग शासन द्वारा अनुसूचित क्षेत्रों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों में स्थानीय निवासियों को ही नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। तत्कालीन कुलपति जय लक्ष्मी ठाकुर द्वारा इन्हीं निर्देशों के अधीन बस्तर वासियों की नियुक्ति किए जाने की पहल की गई थी पर वर्तमान कुलपति डॉ. एनडीआर चंद्रा ने छग शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए तृतीय चतुर्थ श्रेणी के पदों पर स्थानीय निवासियों की भर्ती को रोक रखा है। आरोप है कि वे इस पद पर अपने मित्रों खास रिश्तेदारों को नियुक्त करना चाहते हैं। इसलिए बार-बार विज्ञापन में बदलाव किए जा रहे हैं। ऐसे में अभाविप पूरे मामले की जांच करवाने कुलपति एनडीआर चंद्रा के खिलाफ विशेष जांच करवाने की मांग की जा रही है।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री लक्ष्मण झा ने बताया कि कमिश्नर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत की जा रही है। अगर एक माह के अंदर इन पदों पर स्थानीय युवकों को नौकरी नहीं दी जाएगी तो आंदोलन किया जाएगा।