506 गांवों मिलेंगी शहरों जैसी सुविधाएं
रायपुर | राज्यके बस्तर से लेकर सरगुजा तक 596 गांवों को आदर्श ग्राम का रूप मिलेगा। इन गांवों के लोगों को शहरों जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बिजली, पानी, शिक्षा इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। गांव में स्थित बस स्टैंड को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। गांवों में एटीएम और लाइब्रेरी भी खोली जाएगी।
सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में आदर्श ग्राम विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 596 गांवों का चयन किया गया है। इस योजना के तहत तीन हजार से पांच हजार के बीच आबादी वाले गांवों में विभिन्न योजनाओं के जरिए शहरों जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। आदर्श गांव के रूप में विकसित करने के लिए अनुसूचित जाति और जनजाति की जनसंख्या की बहुलता और स्वास्थ्य एवं शिक्षा के मापदंड में बेहतर हो ऐसे गांवों का चयन प्रमुखता से किया गया है।
किस जिले में कितने - धमतरी जिले के 25 गांव, बीजापुर के तीन गांव, बालोद के आठ गांव, बस्तर के 41 गांव, बेमेतरा के दस गांव, बलरामपुर के 19 गांव, बलौदाबाजार-भाटापारा के 38 गांव, कबीरधाम के नौ गांव, कांकेर छह गांव, और कोंडागांव के 17 गांवों का चयन किया गया है। कोरबा जिले के 20 गांव, कोरिया के नौ गांव, महासमुंद के दस गांव, मुंगेली के 15 गांव, बिलासपुर के 74 गांव, रायपुर के 57 गांव, रायगढ़ के 18 गांव राजनांदगांव के 13 गांव, सरगुजा के 17 गांव, सुकमा के छह गांव, सूरजपुर के 28 गांव, दुर्ग के 31 गांव, दंतेवाड़ा के छह गांव, जांजगीर-चांपा के 78 गांव, जशपुर के 25 गांव, नारायणपुर के दो और गरियाबंद जिले के 11 गांवों को चयनित किया गया है।
ये योजनाएं सुविधाएं
{प्रधानमंत्रीग्राम सड़क योजना {मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना {13वें वित्त आयोग से मिलेगी रकम {जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम {राजीव गांधी पंचायत सशक्तिकरण अभियान {आंतरिक गली विद्युतीकरण सीमेंटीकरण {अटल समरसता भवन बनेंगे {अटल बाजार {शौचालय निर्माण {पीने के पानी की पाइपलाइन {समूह में इंदिरा आवास निर्माण {नाली निर्माण {गोठान निर्माण {खेल मैदान और वृक्षारोपण