पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुसूचित जनजाति में शामिल करने माहरा समाज ने निकाली रैली

अनुसूचित जनजाति में शामिल करने माहरा समाज ने निकाली रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुकमा. अनुसूचति जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर गुरूवार को जिला मुख्यालय में माहरा समाज ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रैली निकाली। तहसील दफ्तर पहुंच मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। माहरा समाज के संभागीय अध्यक्ष बिचेम पोंदी ने चेतावनी दी कि वोट बैंक की राजनीति करने वाले जनप्रतिनिधियों को आने वाले विस चुनाव में मजा चखाया जाएगा। अनुसूचित जनजाति की सूची में जोड़ने की मांग को लेकर समाज 25 वर्षों से संघर्षरत है। पोंदी के मुताबिक बस्तर संभाग में माहरा के अलावा अन्य मूल निवासियों को जनजाति के सूची मे जोड़ने की मांग आदिवासी महासभा कर रही है।

खबरें और भी हैं...