पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर और दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वालों को दें साथ : चंदेल

रायपुर और दिल्ली तक लड़ाई लड़ने वालों को दें साथ : चंदेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषि उपज मंडी प्रांगण में शनिवार को नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नपां क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर पार्टी के उम्मीदवार को विजयी के टिप्स दिए गए। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में पार्षद अध्यक्ष पार्टी का होने पर जोर दिया। विधायक अवधेश चंदेल ने कहा कि पिछले कार्यकाल को भूल कर अब नया अध्यक्ष भाजपा का बनाने के लिए ध्यान दें। जो काम 10 साल में नहीं हुआ उसे 5 पांच में करके दिखाना है। कोई विदेश से आकर नगर पालिका चुनाव नहीं लड़ेगा। अपने बीच के ही लोगों को उम्मीदवार बनाकर जनता के हित में काम करने के लिए जनता के बीच भेजेगा। वोट साथ उसे देने के लिए आव्हान किया जो आपके काम के लिए रायपुर दिल्ली तक लड़ाई लड़ सके। भाजपा के कार्यकर्ताओं से अपील की कि पार्टी से टिकट मांगने का अधिकार सभी को है लेकिन पार्टी जिसे उम्मीदवार बना दें उसको सब मिलकर साथ देने की बात कही। यदि सभी कार्यकर्ता संकल्प लें ले तो नगर पालिका में भाजपा का झंडा अवश्य फहराएगा। जनता समाज के हित में काम करने का उद्देश्य लेकर चुनाव लड़ना है। साजा विधायक लाभचंद बाफना, नवागढ़ विधायक दयालदास बघेल ने भी संबोधित किया। संचालन हर्षवर्धन तिवारी ने किया। मौके पर विकासधर दीवान, विजय सिन्हा, विजय सुखबानी, विकास घरडे, दीपक पांडे, आशीष दानी, राजेश दुबे, योगेश पुरी, सुयश तिवारी, विनोद दुबे, संजीव तिवारी, डॉ. लाला राम साहू, ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. रघुनंदन तिवारी आदि मौजूद थे।

सम्मेलन में मौजूद तीनों विधायक अन्य