परिजनों ने लगाया गलत इलाज करने का आरोप
ग्राम बीजाभाठ के निवासी भगत राम यादव पिता झुमुकराम यादव को बुखार आने के कारण बेमेतरा न्यू मां कर्मा नर्सिंग होम डाग्नोस्टीक सेंटर में भर्ती किया गया था। डॉक्टर ने मलेरिया बताया।
जिसे ब्लड चढ़ाने से रियेक्शन हुआ और शनिवार शाम 5.30 बजे उसकी मौत हो गई। ब्लड के लिए 6400 रुपए इलाज के लिए 3 हजार रुपए जमा कराया गया था।मृतक भगत राम के पुत्र संजू यदु ने बताया कि 5 दिन में 18 हजार रुपए कर्मा हास्पिटल के डाक्टर पवन के गौतम ले चुके है। मरीज की स्थित संभलते देख दो दिन पहले से रैफर करने के लिए कहा गया तो डाक्टर ने मना कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को डाक्टर के कहने पर कपाउंटर ने खून चढ़ाया। खून चढ़ाते ही मरीज को खुजली होने लगी। बेहोशी बढ़ गई। परिजन डाक्टर को ढूंढते रहे। इसी दौरान मरीज भगतराम यादव की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज करने छुट्टी मांगने पर छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की है।
मैं दो दिन से बाहर था
^मैंदो दिन से बाहर था। आया तो मरीज की स्थिति ठीक थी। अस्पताल के डॉ. विवेक पांडेय डायरेक्टर हैं। वही जानकारी देंगे। डॉ.पवन गौतम, न्यूमां कर्मा नर्सिंग होम डायग्नोस्टीक सेंटर