मध्यान्ह भोजन: जांच में निकला कम
शासकीयपूर्व माध्यमिक शाला मटका में जय महिला दुर्गा स्व सहायता समूह मध्यान्ह भोजन को लेकर शिकायत बीईओ पीके जोशी से की गई है। जांच में खाद्यान्न सामग्री में आवश्यकता के अनुरूप 7 किलो चाावल, 4.5 किलो दाल, 5.5 किलो सब्जी 1500 किलोग्राम तेल कम पाया गया। मध्यान्ह भोजन भोजन जेठिया यदु पति शत्रुहन यदु चला रही है। स्कूल में दर्ज 235 में से 184 उपस्थित छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक खाद्यान्न चावल 27.600 किलो, दाल 5520 किलो, सब्जी 13.800 किलो, तेल 138 प्रधानपाठक एमएस मटका ने मध्यान्ह भोजन निर्माण एजेंसी को पर्ची जारी किया था। किन्तु एजेंसी ने रसोईया के माध्यम से भेजे गए खाद्यान्न को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलने पर चाावल 22 किलो, दाल 3 किलो, सब्जी 10 किलो, तेल 500 ग्राम निकला। इस प्रकार आवश्यक खाद्यान्न भेजे गए खाद्यान्न में अंतर पाया गया।
शिकायत मिली है
^शिकायतआई है। जांच में जाएंगे, जो भी स्थिति होगी अनुचित पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।” पीकेजोशी, बीईओ,बेमेतरा
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
एजेंसीअध्यक्ष के पति शत्रुहन यदु से जानकारी मांगी गई तो उसने खाद्यान्न की पर्ची नहीं दिखाने छात्र छात्राओं की उपस्थिति के आधार पर खाद्यान्न देने की बात कही। पूर्व में भी उनकी शिकायत सरपंच हेमलाल साहू ग्रामवासी कृष्णा यादव, हीरालाल यादव, मनीष साहू, देवाशीष दत्ता, टीकाराम साहू, राजकुमार ध्रुव, पवन कुमार साहू, राजकुमार ध्रुव, कैलास यदु कर चुके हैं। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है।