पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज में मना आर्मी दिवस

कॉलेज में मना आर्मी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतरा|शा. कन्याकॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीपी चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में आर्मी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि खूबीराम साहू इंदर निषाद (कारगिल के कमांडो) थे। उन्‍होंने अपने व्याख्यान में सेना के महत्व, प्रकार के साथ-साथ लड़कियों को समझाया कि वे कैसे सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर सकते हैं। संबंधित परीक्षाओं एनडीए सीडीएस आदि में कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है। आर्मी दिवस पर कन्या कॉलेज की छात्रा गरिमा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रा समूह से कामिनी देवांगन एवं सौम्या तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर विनीता गौतम, डॉ. शर्मा, पी. तिवारी, सोनी अगेत्य, देवेन्द्र पदमवार सहित कॉलेज के समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. सोनी हुरा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार त्रिपाठी ने किया।