- Hindi News
- छात्रसंघ ने कॉलेज प्राचार्य पर लगाया मनमानी का आरोप
छात्रसंघ ने कॉलेज प्राचार्य पर लगाया मनमानी का आरोप
पं.देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आईपी दिनकर की कार्यप्रणाली को लेकर नाराज छात्रसंघ ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष ओंकार प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने लोक अदालत, उच्च शिक्षा मंत्री, सांसद, विधायक विवि के कुलपति, आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय रायपुर, बेमेतरा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्राचार्य पर महाविद्यालय में मनमानी करने, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राचार्य विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज में पूर्णकालिक प्राचार्य नहीं होने से समस्या हो रही है। प्रभारी प्राचार्य मनमानीपूर्वक छात्रों से प्रायोगिक शुल्क 450 रुपए ले रहे थे। जिसका विरोध करने पर फीस 200 रुपए कम किया गया।
भ्रष्टाचार रोकने की मांग पर प्राचार्य द्वारा छात्रों का साल खराब करने की धमकी दी जाती है। छात्रसंघ की बैठक में पदाधिकारियों की बातों को महत्व देकर मनमाना प्रस्ताव पारित कर दिया जाता है। महाविद्यालय के फंड में कितनी राशि है, कितना खर्च किया गया है इसकी जानकारी नहीं दी जाती। कॉलेज के पुराने कंप्यूटर खराब हो गए हैं, इसके बावजूद नया कंप्यूटर नहीं खरीदा जा रहा है। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विज्ञान भवन, जल शुद्धिकरण, केंटीन, पौधा रोपण, कॉलेज में नेट, वाई-फाई कैम्पस, व्यवस्थित प्रयोगशाला, व्यवस्थित पुस्तकालय, साइकिल वाहन स्टैंड और सफाई के लिए स्वीपर की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष ओंकार प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष गुलाबधर साहू, सचिव पोषण गोस्वामी, सहसचिव किरण साहू आदि शामिल हैं।
^कॉलेज में सभी कार्य नियमानुसार हो रहे हैं। यदि विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर समस्या है तो सीधे मुझसे आकर बात कर सकते हैं। कॉलेज की समस्याओं के संबंध में उच्च प्रबंधन को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर हल कराने की मांग की गई है। कुछ लोगों द्वारा विद्यार्थियों को बरगलाया जा रहा है।” डॉआईपी दिनकर, प्राचार्य,साजा कॉलेज
स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की गुजारिश की
कॉलेजस्टूडेंट्स मनीष कुमार साहू, अजय राजपूत, ज्ञान वर्मा, भागचंद साहू, लवकेश कुमार, शिखा श्रवण, राशि निषाद, प्रीति वर्मा, योगेश्वरी सिन्हा, सुनील कुमार, रव कुमार,इरकान खान, लेखर