पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खंडसरा समिति में पांच कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति पर लगी रोक

खंडसरा समिति में पांच कर्मचारियों की स्थाई नियुक्ति पर लगी रोक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवासहकारी समिति खंडसरा में सहायक समिति प्रबंधक, दो सेल्समैन, कंप्यूटर ऑपरेटर भृत्य सहित 5 पदों के लिए भर्ती की गई थी। इसमें प्रस्ताव अन्य प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बनाकर अमित वर्मा, दुर्गेश साहू, रामअवतार रजक, महेश यादव ने कलेक्टर सहित आला अफसरों से शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। विधायक डीडी बघेल ने भी भर्ती प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई थी।

इस मामले में कलेक्टर के आदेश पर सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं बेमेतरा ने सहकारी निरीक्षक वीके जेहोअंश से जांच कराया। सहायक पंजीयक बेमेतरा ने 2 सितंबर 2014 को अध्यक्ष, प्रबंधक सेवा सहकारी समिति खंडसरा को पत्र लिखकर सूचित किया है कि शिकायत सही पाए जाने के कारण समिति प्रबंधक को छोड़कर शेष पदों की रिक्तता होने और नियमित नियुक्ति की कार्यवाही में बार-बार व्यवधान होने के कारण पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किए जाने बाबत् संस्था द्वारा निर्णय लिया जाना पाया गया है। जांच में पारित प्रस्ताव नियमानुसार नहीं होने के कारण इस कार्यालय द्वारा अनुमोदित किए गए पत्र 336, 337, 338, 339 एवं 340 को 11 जुलाई 2014 को निरस्त किया जाता है। सहायक पंजीयक ने पत्र में लिखा है कि उक्त नियुक्ति पूर्णत: अस्थाई है। अत: नई कर्मचारी भर्ती के लिए पंजीयक सहकारी संस्थाएं छग रायपुर द्वारा जारी कर्मचारी सेवा नियम के तहत अविलंब कार्रवाई किया जाए।

लेन-देन की थी शिकायत

खंडसरासमिति में 5 कर्मचारियों की भर्ती में व्यापक लेन-देन की शिकायत सदस्य ग्रामीणों ने की थी। प्रस्ताव रिकार्ड में दर्ज किए गए विषयों को लेकर विधायक बघेल से लोग मिले थे, जिसके बाद जांच शुरू की गई थी।