कलाकारों की बैठक
बेमेतरा|नाचा गम्मतकलाकारों को अब समाज कल्याण विभाग के द्वारा कौशल विकास एवं स्वयं का व्यवसाय करने के लिए सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए शासन ने दिशा-निर्देश जारी किया है। ऐसे कलाकारों के प्रशिक्षण के लिए साहित्यकार एवं कलाकार कल्याण संघ ने तहसील कार्यालय के सामने केंटीन के ऊपर एक आवश्यक बैठक 15 दिसंबर को रखी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलाकारों की उम्र योग्यता की सीमा नहीं रखी गई है। ऐसे कलाकार जो अपने आपको उपेक्षित महसूस करते है या स्वयं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं, उन्हें चिन्हाकित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।