मास्टर्स ट्रेनर्स का प्रशिक्षण
बेमेतरा|कलेक्टर एवंजिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनआर साहू से मिली जानकारी के अनुसार जिले में निकाय चुनाव के अंतर्गत मतदान दलों का प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देने के लिए अधिकारी-कर्मचारी को मास्टर ट्रेनर्स के लिए नियुक्त किया गया है। मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला स्तर पर 13 दिसंबर को दोपहर 12.00 बजे कलेक्टोरेट परिसर के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत सभी मास्टर ट्रेनर्स रिटर्निंग अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेंगे।