पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाईवे पर लगे ट्रांसफार्मरों से कभी भी हो सकते हैं हादसे, अनदेखी कर रहे अफसर

नेशनल हाईवे पर लगे ट्रांसफार्मरों से कभी भी हो सकते हैं हादसे, अनदेखी कर रहे अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीड़भरे क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों से फुटपाथ पर पैदल चलने वालों वाहन चालकों को हो रही परेशानी।

भास्करन्यूज|बेमेतरा

जिलामुख्यालय की सड़कें खतरों से खाली नहीं है। नेशनल हाईवे के किनारे लगे ट्रांसफार्मरों से कभी भी हादसे हो सकते हैं। इस सड़क पर चौबीसों घंटे लोगों की भीड़ रहती है। इस कारण खतरा बढ़ गया है। इन ट्रांसफार्मरों के किनारे से गुजरने वाले भारी वाहनों के टकराने सड़क किनारे पैदल चलने वालों को बिजली की चपेट में आने की आशंका है। इसके बाद भी बिजली कंपनी लापरवाही बरत रही है।

जिला बनने के बाद शहर में आवागमन का दबाव बढ़ा है। सड़कों पर आने-जाने वालों लोगों की संख्या बढ़ी है। पहले बिजली के ट्रांसफार्मर सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगाए गए थे। सड़क की मरम्मत चौड़ीकरण होने के बाद ये ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क पर चुके हैं। शहर के बीच से रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे गुजरती है। इस सड़क के किनारे पीयर्स चौक में लगे ट्रांसफार्मर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। इस चौक पर एचएन-12 राष्ट्रीय राजमार्ग से सदर बाजार सब्जी बाजार जाने वाली सड़क जुड़ती है। दूसरी ओर रेस्ट हाउस, मोहभट्ठा सड़क जुड़ती है। इस कारण पीयर्स चौक के पास वाहनों पैदल चलने वालों की भीड़ रहती है। नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों के गुजरने से लोग सड़क किनारे पैदल चलते हैं। ऐसे व्यस्ततम क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर कभी-कभी निकलने वाली स्पार्किंग की चिंगारी सड़क से सटे होने के कारण वाहनों के टकराने का भय सदैव बना रहता है। इन ट्रांसफार्मरों को सड़क से दूर हटाकर व्यवस्थित करने अभी तक बिजली कंपनी कोई कदम नहीं उठाया है।

^राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे ट्रांसफार्मरों को हटाने के लिए आवेदन दिया गया है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपए जमा भी किया गया है। बिजली कंपनी ने स्टीमेट बनाकर स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृत होकर आने के बाद ट्रांसफार्मर दूसरी जगह पर लगाया जाएगा।\\\'\\\' बीकेदुबे, कार्यपालनयंत्री

मोहभट्ठा रोड पर भी मंडरा रहा खतरा

विश्रामगृह के पास मोहभट्ठा रोड पर स्टेट बैंक के गेट के बाजू में ट्रांसफार्मर लगा है। जहां पर बैंक के काम से आने वाले लोग अपने वाहन खड़े करते हैं। इन ट्रांसफार्मर के पास स्टेट बैंक, स्टेट बैंक की एटीएम डेयरी के साथ सभी तरह की दुकानें लगी हुई है। वहां ट्रांसफार्मर कम ऊंचाई लगा है। जहां पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के खड़े करने से खतरा