- Hindi News
- बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ने का दें मौका : चंदेल
बेटियों को पढ़ाकर आगे बढ़ने का दें मौका : चंदेल
सांसदताम्रध्वज साहू विधायक अवधेश चंदेल ने वार्ड-13 में नवनिर्मित कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भवन का लोकार्पण सोमवार को किया। अध्यक्षता कर रहे विधायक श्री चंदेल ने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर सरकार ने वार्ड में स्कूल भवन बना कर दे दिया। अब वार्डवासियों की जिम्मेदारी है कि बेटियां को अच्छा पढ़ाकर आगे बढ़ने का अवसर दें। जिससे भविष्य में उन्हें समाज में अच्छा दर्जा प्राप्त हो।
मुख्य अतिथि सांसद साहू ने कहा कि जिले में 4 स्कूल खोलने की मांग उन्होंने सदन में रखी। इसमें मॉडल स्कूल, सैनिक विद्यालय, नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय शामिल है। उन्होंने बताया कि इस साल नवोदय विद्यालय शुरू करने का आश्वासन दिया गया है। जिले के लिए सिंचाई सुविधा रेल लाइन की मांग भी उठा गई है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि इस स्कूल को बालिका शिक्षा के लिए नींव का पत्थर बताया, जहां पढ़कर बालिकाएं एक अच्छे भविष्य का निर्माण करेंगी। पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक योगेन्द्र वर्मा ने मांग रखी। संचालन शिक्षिका रंजना गोस्वामी आभार प्रदर्शन प्राध्यापक संतोष साहू ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष मंगत साहू, डॉ. प्रवीण वर्मा, नवीन ताम्रकार, विजय सुखवानी, चंद्रिका शर्मा, दिनेश पटेल, पार्षद निलिमा सुमन गोस्वामी आदि मौजूद थे।