पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन शुरू नहीं, खराब मौसम से धान की सुरक्षा को लेकर चिंता

परिवहन शुरू नहीं, खराब मौसम से धान की सुरक्षा को लेकर चिंता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानखरीदी केंद्रों में अभी तक परिवहन शुरू नहीं हो पाया है। केंद्रों में धान खुले में पड़े हैं। क्षेत्र दो दिन से मौसम बदला हुअा है। आसमान पर बदल छाने से खरीदी केंद्रों में धान की बोरियों की सुरक्षा को लेकर समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। टोकन के आधार पर अंचल के खरीदी केंद्रों में धान की आवक बनी हुई है। खरीदी केंद्रों में 3 हजार से अधिक बोरियों का स्टाक जाम है। इस बार जिला प्रशासन ने 3 हजार क्विं. धान केंद्रों में स्टाक होने पर तत्काल परिवहन का आश्वासन समिति प्रबंधकों को दिया है।

ज्यादातर किसानों को भुगतान नहीं

बदलीसे किसान भी चिंतिंत हैं। क्योंकि दो दिन से लगातार बदली छाए रहने से बारिश की आशंका है। किसान रबी फसल की तैयारी में व्यस्त हैं। इधर टोकन लेने में परेशानी हो रही है। सोसायटियों में कभी कंप्यूटरों में तो कभी सर्वर में खराब रही है। जिसे किसानों को भटकना पड़ता है। अधिकतर किसानों का भुगतान अभी नहीं हो पाया है। इससे उन्हें रबी फसल के लिए खर्चे में परेशानी रही है।