- Hindi News
- कोर बैंकिग शुरू, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकेंगे ग्राहक
कोर बैंकिग शुरू, ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकेंगे ग्राहक
बेमेतरा|जिला सहकारीकेंद्रीय बैंक शाखा बेमेतरा में कोर बैंकिंग की सुविधा शुरू हो गई है। जिले के अपने अमानतदार किसानों ग्राहकों को जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग में एनईएफटी आरटीजीएस सुविधा की शुरुआत अविनाश चम्पावत पंजीयक सहकारी संस्थाएं रायपुर ने की। बैंक की सभी 41 शाखाओं मे एक्सिस बैंक के माध्यम से एनईएफटी आरटीजीएस ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत बैंक के अमानतदार ग्राहक कहीं से भी अपना ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। अमानतदारों को अन्य बैंक की शाखाओं में ऑनलाइन राशि लेन-देन की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर साहू, दीपिका माईको डीडीएम, किरण गुप्ता उपपंजीयक, आदित्य सरंगी, विभुदत्ता, महापात्रा, संजीव झा, एके द्विवेदी, अपेक्षा व्यास, हृदेश शर्मा, कुसुम ठाकुर, केके नायक, टीएस ठाकुर आदि मौजूद थे।