- Hindi News
- भाजपा कांग्रेस से 250 लोगों ने दिया इस्तीफा, बनाया जनमंच
भाजपा-कांग्रेस से 250 लोगों ने दिया इस्तीफा, बनाया जनमंच
नगरपालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर नाराज भाजपा, कांग्रेस के 250 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे कर जनमंच का गठन कर लिया। अब जनमंच पालिका चुनाव में अपनी प्रत्याशी खड़ी करेगी। जनमंच के गठन के बाद बेमेतरा पालिका के चुनाव में रोचक मोड़ गया है। जनमंच का कहना है कि शहर को भ्रष्टाचार से मुक्त करके सुव्यवस्थित विकास किया जाएगा। जनमंच ने अध्यक्ष सहित सभी 21 वार्ड के पार्षदों को जिताने का संकल्प लिया
भाजपा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वालों में अजय शर्मा, हर्षवर्धन तिवारी (जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ), दिलीप पटेल (जिला महामंत्री), हितेन्द्र साहू (पूर्व महामंत्री), सुरेश पटेल (शहर मंडल महामंत्री एवं पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि), देवेन्द्र साहू (शहर संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ मंत्री), शत्रुहन साहू (जिला अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण एवं कार्यकारिणी सदस्य), होरीलाल सिन्हा, राजेश दीवान (जिला मंत्री भाजयुमो), पप्पू रवानी (जिला महामंत्री भाजयुमो), जमुना चौहान, दीपक नामदेव, राजकुमार, रोहित साहू, नारायण राजपूत, मोहित पांडे, धनेश्वर पांडे, सोनू दीवान, सनत ठाकुर, प्रज्ञा निर्वाणी, सौरभ निर्वाणी, दिनेश कसार, दिनेश पटेल, देवेन्द्र साहू, नारायण छाबड़ा, रितेश शर्मा, संतोष श्रीवास, सीता देवांगन, देव साहू, जगदीश श्रीवास, रूपेंद्र, पूर्णिमा साहू है
भाजपा में नए को मौका देने से पुराने नेता हुए नाराज
बेमेतरा|नगरपालिका में भाजपा के नए कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष समेत पार्षद का टिकट दिए जाने से पुराने दबंग के रूप में स्थापित नेता नाराज होने लगे हैं। भाजपा में बढ़ रहे असंतोष का परिणाम है कि पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है तथा निर्दलीय मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। कमोबेश यही स्थिति कांग्रेस की भी है। पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है,ऐसे में सोमवार को सही स्थिति सामने आएगी कि भाजपा कांग्रेस के कौन-कौन नेता पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव में उतर रहे हैं। वैसे दोनों दलों के 250 से अधिक लोगों ने अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर जनमंच बना लिया है तथा जनमंच के नेताओं को भरोसा है कि वे बेहतर टक्कर दे सकने की स्थिति में गए हैं।
विद्या गौकरण में मुकाबला प्रेम का भाजपा से इस्तीफा
डौंडीलोहारा|नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की विद्या शर्मा भाजप