पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं जब चाहूं भाजपा की सरकार गिरा दूं : जोगी

मैं जब चाहूं भाजपा की सरकार गिरा दूं : जोगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेमेतराजिले के साजा विधानसभा के ग्राम बिरेझर में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई किसान बैठका में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने रमन सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि एक बार भाजपा के 12 विधायकों को कांग्रेस में शामिल कर लिया था अभी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी केवल 4 या 5 लोगों की कमी है।

उन्होंने कहा कि वे और रविंद्र चौबे मिलकर जब चाहे सरकार गिरा देंगे क्योंकि वे किसानों के साथ अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री जोगी का कहना है कि उनके मुख्य मंत्रीत्व काल में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई से किसानों के धान समर्थन मूल्य में खरीदने के लिए ढाई हजार करोड़ रुपए लाए थे तथा किसानों से समर्थन मूल्य में धान खरीदने की शुरुआत की थी लेकिन डॉ.रमन सिंह सरकार धीरे-धीरे यह सब बंद कर रही है। श्री जोगी ने कहा कि राज्य के किसी भी सोसायटी में 15 क्विंटल धान की खरीदी नहीं हो रही है,सरकार किसानों को लगातार बेवकूफ बना रही है। नगरीय चुनाव के बारे में श्री जोगी ने कहा कि पूरे प्रदेश के नगरीय चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी यही नहीं ग्राम पंचायतों के चुनावों में भी कांग्रेस को सफलता मिलेगी क्योंकि गांव-गांव में भाजपा सरकार के कार्यों से किसान गरीब परेशान हो चुके हैं।

गरीबों और किसानों के हितैषी हैं जोगी : रविंद्र

पूर्वमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि जब जोगी सीएम बने तो उनकी सोच रही कि वे राज्य को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे लेकिन आज छत्तीसगढ़ कर्ज में डूब गया है। उन्होंने श्री जोगी की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में मजदूरी के बदले अनाज देने की योजना लागू की गई थी ताकि लोगों के घरों में अनाज पहुंच सके पर रमन सरकार ने इसे बदल दिया। श्री चौबे ने श्री जोगी की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि अब चार साल इस सरकार का इंतजार नहीं किया जा सकता। किसान बैठका में मोहला मानपुर की विधायक तेजकुंवर नेताम गुंडरदेही के विधायक राजेंद्र कुमार राय के अलावा बड़ी संख्या में जोगी चौबे समर्थक मौजूद रहे। दोनों के समर्थकों ने दावा किया है कि किसान बैठका में हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।